हरदोई न्यूज़: समर कैंप में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

Jun 29, 2024 - 19:51
55 Views
हरदोई न्यूज़: समर कैंप में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

हरदोई। ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन का कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन आने वाले छात्रों का शिक्षकों ने स्वागत किया इसके बाद छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।

शुक्रवार से परिषदीय विघालय खुल गए हैं। विद्यालयों में आमजनमानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिहाज से दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में विकास खंड भरावन के प्राथमिक विद्यालय बहेरिया में पर्यावरण संरक्षण पर आधारित दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में आम जनमानस में पर्यावरण के प्रति सजग रहने की चेतना जागृत की गई।

बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलकर हरे पेड़ों का क्राफ्ट बनाकर व पौध रोपण कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।  समर कैंप में रौनक, नेहा,सौम्या,रानी,शीतल,प्रॉन्शी सहित छोटे-छोटे बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत लोगों को जागरूक किया।

बच्चों ने सुंदर क्रॉफ्ट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। प्रधानाध्यापिका डॉ नूपुर मिश्रा ने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। कहा कि पेड़-पौधों से हमें आक्सीजन व फल, फूल मिलते हैं। अध्यापकों ने बच्चों को हर वर्ष एक पौधा अवश्य लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अध्यापिका अर्शिता सैनी,निधि निगम शामिल रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow