लखीमपुर खीरी न्यूज़: जिला जज व डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण।

Jun 29, 2024 - 16:51
 0  57
लखीमपुर खीरी न्यूज़: जिला जज व डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण।

लखीमपुर खीरी कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, कारागार की साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए शनिवार को जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ला व डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेश कुमार यादव, प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेनू यादव मौजूद रहे।

जिला जज, डीएम-एसपी ने पुरुष और महिला बंदी ग्रह में जाकर बंदियों का हालचाल जाना एवं खाने-पीने के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न बैरिकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया। निर्देश दिए कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई बनाए रखी जाए। जिला जज ने बंदियों से पूछा कि कोई ऐसा तो नहीं है जिसकी लंबे समय से पेशी ना रही हो रही हो। इस पर बंदियों ने उत्तर दिया कि सभी की पेशी हो रही है।

इस दौरान ज़िला जज ने जेल बैरक, अस्पताल, आदि का निरीक्षण किया। पुरुष बंदियों, महिला बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ शिवपूजन व डॉ दीपांकर ने कारागार चिकित्सालय में भर्ती मरीजो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक पीडी सलोनिया, जेलर हरिवंश कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर भोजराज सिंह, चिकित्सक डॉ. दीपांकर रावत, डॉ शिवपूजन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।