हरदोई न्यूज़: कंट्रोल रूम को लगातार रखा जाये सक्रिय: जिलाधिकारी

By INA News Desk
Jul 14, 2024 - 11:49
59 Views
हरदोई न्यूज़: कंट्रोल रूम को लगातार रखा जाये सक्रिय: जिलाधिकारी
कंट्रोल रूम को लगातार रखा जाये सक्रिय: जिलाधिकारी
  • प्रभावित परिवारों से लगातार हो संवाद: डीएम

हरदोई। विगत दिवस देर सायं जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शाहाबाद के नायब तहसीलदार, कानून गो व लेखपालों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लेखपाल लगातार प्रभावितों की सहायता के लिए क्षेत्र में रहें। लेखपाल प्रभावितों की स्पष्ट सूची अपने पास रखें।

लोगों को भोजन आदि की आपूर्ति का स्पष्ट आकलन रखें। सूची मजरे वार बनाई जाये। कंट्रोल रूम के नंबरों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ क्षेत्र में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए तहसील के कंट्रोल रूम नंबर 05853-260271 (लैंडलाइन), 9454418919, 8953981840 को निरंतर सक्रिय रखा जाये। कंट्रोल रूम से गांव के प्रमुख लोगों से बराबर बात की जाये।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई। पिता की हत्या और पुलिस के बर्ताव से तंग आकर बने आईपीएस, छोड़ दी 22 लाख की नौकरी, पढ़ें विस्तार से-

कंट्रोल रूम में पालीवार ड्यूटी लगायी जाये। प्रभावित परिवारों व गांव के प्रतिष्ठित लोगों से निरंतर फोन से बात की जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद स्तर पर भी बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित है। इसके नंबर 05852-299155, 299156, 299157 (लैंडलाइन) तथा 9454416606 (मोबाईल) हैं।

बाढ़ के दौरान सहायता हेतु इन नंबरों पर कॉल की जा सकती है। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए पीपी त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी शाहाबाद पूनम भाष्कर, उप जिलाधिकारी धीरेन्द्र श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी संजय अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow