हरदोई न्यूज़ - डीएम व एसपी ने किया वृक्षारोपण..
हरदोई।
'एक पेड़ मां के नाम अभियान' के तहत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर में वृक्षारोपण किया आपको बता दें कि इस अभियान के तहत लोगों को अपने आसपास पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने लोगों को वृक्षारोपण करने व उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
What's Your Reaction?











