केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की कार का एक्सीडेंट, कोई हताहत नहीं

By INA News Desk
Jul 21, 2024 - 01:51
125 Views
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की कार का एक्सीडेंट, कोई हताहत नहीं

हाइलाइट्स- 

  1. पीलीभीत दौरे पर जा रहे थे जितिन प्रसाद, कार ने पीछे से मारी टक्कर
  2. कार की गति ज्यादा न होने के कारण बड़ा हादसा टला, 3 गाड़ियां आपस में लड़ीं

पीलीभीत।
शनिवार को केंद्रीय मंत्री व बीजेपी सांसद जितिन प्रसाद की कार का एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह घटना तब हुई तब वे अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत जा रहे थे। केंद्रीय मंत्री पीलीभीत में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने जा रहे थे। उनके काफिले में और कई गाड़ियां भी शामिल थीं। हालांकि टक्कर ज्यादा तेज नहीं थी इसलिए कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद इस हादसे में बाल-बाल बच गए। कार में जितिन प्रसाद के अलावा बीजेपी जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, एमएलसी सुधीर गुप्ता और बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद भी सवार थे। घटना पीलीभीत के मझोला-विज्टी रोड स्थित बहरूआ गांव की बताई जा रही है। काफिले को एस्कॉर्ट कर रही गाड़ी ने जब अचानक ब्रेक लगाया तो जितिन प्रसाद की गाड़ी ने भी ब्रेक लगाया लेकिन उनकी गाड़ी के पीछे वाली कार ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार की गति ज्यादा नहीं थी इसलिए कोई हादसा बड़ा नहीं हुआ। हादसे में जितिन प्रसाद पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

इसे भी पढ़ें - कांवड़ यात्रा को लेकर नए आदेश की हो रही आलोचना, विपक्षी नेता कस रहे तंज
घटना के बाद केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी को रास्ते में ही छोड़कर दूसरी गाड़ी से कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। केंद्रीय मंत्री पीलीभीत में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने जा रहे थे। इस हादसे के दौरान 3 गाड़ियां आपस में लड़ी थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow