कांवड़ यात्रा को लेकर नए आदेश की हो रही आलोचना, विपक्षी नेता कस रहे तंज

Jul 21, 2024 - 00:20
 0  87
कांवड़ यात्रा को लेकर नए आदेश की हो रही आलोचना, विपक्षी नेता कस रहे तंज

कई नेताओं ने यूपी सरकार पर भेदभाव करने का आरोप भी लगाया

लखनऊ।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर दिए गए नए आदेश के बाद कई नेताओं ने उन पर निशाना साधा है। विपक्ष ने उन पर भेदभाव करने का आरोप भी लगाया है। ज्ञात हो कि सीएम द्वारा यह आदेश दिया गया था कि कांवड़ यात्रा के मार्ग में आने वाली दुकानों के मालिकों को अपनी नेमप्लेट भी साथ में लगाना अनिवार्य होगा। इसी बीच पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट सामने आया है। जिसमें उन्होंने इस फैसले की आलोचना की है। उन्होंने लिखा कि कुछ अति उत्साही अधिकारियों के आदेश हड़बड़ी में गड़बड़ी वाली अस्पृश्यता की बीमारी को बढ़ावा दे सकते हैं। आस्था का सम्मान होना ही चाहिए लेकिन अस्पृश्यता का संरक्षण नहीं। उन्होंने आगे लिखा कि जनम जात मत पूछिए, का जात अरु पात। रैदास पूत सब प्रभु के,कोए नहिं जात कुजात।

इसे भी पढ़ें - भारत में कई विविधताएं फिर भी हम एक - RSS प्रमुख मोहन भागवत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्तार अब्बास नकवी की इस पोस्ट को लेकर कई लोगों ने इस पर तरह-तरह के कमेंट्स किए। जिसमें से कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया और कुछ लोगों ने विरोध। मुख्तार अब्बास ने कांवड़ यात्रा सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए यह भी लिखा कि अरे ट्रोलर टट्टुओं, कावड़ यात्रा के सम्मान श्रद्धा का सर्टिफिकेट कम से कम मुझे तो मत बांटो। मेरा हमेशा से मानना है कि कोई भी आस्था असहिष्णुता और अस्पृश्यता का बंधक नहीं होनी चाहिए। दूसरी तरफ विपक्ष के नेता ओवैसी ने भी योगी आदित्यनाथ के इस फरमान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि कावड़ यात्रा को लेकर जारी किए गए इस आदेश को सरकार द्वारा वापस लेना चाहिए। उन्होंने यूपी सरकार पर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस आदेश से लोगों को आपस में बांटने और लड़वाने का काम किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow