दीपोत्सव 2024: प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से दीपोत्सव में बनेगा विश्व रिकॉर्ड

कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में दीपोत्सव को और भव्य बनाने के लिए 28 लाख से अधिक दीए सजाने के साथ 25 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित किए जायेंगे।

By INA News Desk
Oct 22, 2024 - 22:44
53 Views
दीपोत्सव 2024: प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से दीपोत्सव में बनेगा विश्व रिकॉर्ड
Advertisement
Advertisement

सार-

  • दीपोत्सव की सफलता के लिए राम की पैड़ी पर हुआ पूजन-अर्चन
  • डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति बनीं मुख्य यजमान

Ayodhya News INA.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में आठवें दीपोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है। इसी क्रम में डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने दीपोत्सव-2024 को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंगलवार को प्रातः 7 बजे राम की पैड़ी पर मुख्य यजमान के रूप में वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन किया। इस पूजन में सरयू मन्दिर के पुजारी नेत्रजा मिश्र सहित अन्य ने विधि विधान से दीपोत्सव की सफलता के लिए पूजन कराया। कुलपति ने बताया कि प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से प्रांतीय दीपोत्सव का विश्व रिकॉर्ड बनेगा। श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद का होने वाले इस पहले दीपोत्सव के लिए भारतीय जनमानस सहित देश-दुनिया के लोग बड़ी उत्सुकता से प्रतीक्षारत हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन दीपोत्सव की तैयारियों के दे रहा अंतिम रूप
विश्वविद्यालय प्रशासन दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है जिससे दीपोत्सव के वॉलेंटियर्स व पदाधिकारी 30 अक्टूबर को पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए विश्व पटल पर नया रिकॉर्ड स्थापित करेंगे। कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में दीपोत्सव को और भव्य बनाने के लिए 28 लाख से अधिक दीए सजाने के साथ 25 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित किए जायेंगे। इस कार्य में आवासीय परिसर, संबद्ध महाविद्यालयों, इण्टर कालेज एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के 30 हजार वॉलेंटियर्स लगाए जा रहे हैं। कुलपति के अनुसार, सभी के सहयोग से आठवें दीपोत्सव में सातवीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करायेंगे। 

पूजन कार्यक्रम में यह भी रहे उपस्थित...
इस दीपोत्सव पूजन कार्यक्रम में विवि के कुलसचिव डाॅ0 अंजनी कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 संत शरण मिश्र, प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 सिद्धार्थ शुक्ला, प्रो0 गंगाराम मिश्र, प्रो0 अनूप कुमार, डाॅ0 सुरेन्द्र मिश्र, डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डाॅ0 त्रिलोकी यादव, डाॅ0 अंशुमान पाठक, प्रोग्रामर रवि मालवीय, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश पाण्डेय व पूर्व अध्यक्ष डाॅ0 राजेश सिंह, अभियंता आरके सिंह, आशीष मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement