हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा।

Jun 14, 2024 - 16:32
50 Views
हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा।

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठकर जन सुनवाई अवश्य करें।

कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। लापरवाही की दशा में जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। किसी प्रकार के भ्रष्टाचार को गंभीरता से लिया जायेगा। जन प्रतिनिधियों से लगातार संवाद किया जाये। सीएम डैशबोर्ड की प्रगति को लगातार बनाये रखा जाये। प्रगति की नियमित समीक्षा की जाये।

विभागीय योजनाओं की लगातार समीक्षा करते हुए प्रगति को विभागीय पोर्टल पर ससमय फीड किया जाये। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। निर्माण कार्यों की बेहतर प्रगति के लिए कार्यदायी संस्थाओं से लगातार संवाद किया जाये।

विकास योजनाओं हेतु प्राप्त धनराशि का सदुपयोग कार्य योजना के अनुसार ससमय किया जाये। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अरविन्द कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow