गाजीपुर न्यूज़: सिंचाई संघ द्वारा किया गया भव्य सम्मान समारोह का आयोजन।

Jul 4, 2024 - 18:08
 0  25
गाजीपुर न्यूज़: सिंचाई संघ द्वारा किया गया भव्य सम्मान समारोह का आयोजन।
  • प्रमुख अभियंता इं चेतन कुमार महेश्वरी को सिंचाई रत्न से किया विभूषित।  

गाजीपुर। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता,अधीक्षण अभियन्ता सहित,सिंचाई विभाग के विभिन्न खंडों के अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियंता भी शामिल हुए। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री सहित समीपवर्ती जनपदों के शीर्ष प्रतिनिधि सहित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गाजीपुर के शीर्ष पदाधिकारी भी रहें उपस्थित।

गाजीपुर, सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के आग्रह पर जनपद शाखा गाजीपुर द्वारा तीस जून को अवकाश ग्रहण कर चुके प्रमुख अभियंता यांत्रिक इं चेतन कुमार माहेश्वरी जी का भव्य सम्मान समारोह जिला  पंचायत सभागार गाजीपुर में आयोजित किया,जिसमे उनके द्वारा विभाग में कृषक हित में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश द्वारा उन्हें  सिंचाई रत्न* से विभूषित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया,मंचासिन अतिथियों को बैज अलंकरण अंग वस्त्र एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। भव्य सम्मान समारोह से अभिभूत मुख्य अतिथि ने सिंचाई संघ की मुक्त कंठ से सराहना की। सिंचाई संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव, महामंत्री नमो नारायण राय  एवम संरक्षक बिनोद पाण्डेय ने प्रमुख अभियंता चेतन कुमार माहेश्वरी को किसान एवम कर्मचारियों का सबसे बड़ा हितैषी बताया।

सम्मान समारोह को मुख्य अभियंता अरुण निखौरी,अधीक्षण अभियन्ता हारीद्वारी लाल, इं अमित सिंह, इं राहुल अग्रहरी, इं संतोष सोनकर, आदि ने संबोधित किया। समस्त वक्ताओं ने सेवा निवृत प्रमुख अभियंता को आगामी जीवन के लिए शुभकामना दी।

कार्यक्रम में सेवा निवृत कर्मचारी एवम पेंशनर्स ऐशो के जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव,परिषद के अध्यक्ष इं सुरेंद यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव धीरु,जिला मंत्री बैजनाथ तिवारी,प्रदेश उपाध्यक्ष सुबास सिंह आदि भी मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका अश्वनी सिंह,अभिषेक राय, आशुतोष राय, अंतू गुप्ता,गुप्तेश्वर तिवारी,राम अवध यादव,सहित सैकड़ों कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता इं हरीद्वारी लाल आम संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गाजीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।