Hardoi News: दिसंबर में आयोजित होगा हरदोई मेला महोत्सव 2024- हरदोई मेला महोत्सव दसवें सीजन की तैयारियां जोरों पर। 

गायन व नृत्य प्रतियोगिता का पहला ऑडिशन बारह अक्टूबर को....

Oct 7, 2024 - 11:09
186 Views
Hardoi News: दिसंबर में आयोजित होगा हरदोई मेला महोत्सव 2024- हरदोई मेला महोत्सव दसवें सीजन की तैयारियां जोरों पर। 

हरदोई: बहुप्रतिक्षित हरदोई मेला महोत्सव के दसवें संस्करण को लेकर तैयारियां जोर शोर से हो रही हैं।आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए आयोजक गण जुटे हुए हैं। मुख्य आयोजक रवि किशोर गुप्ता ने बताया कि हरदोई मेला महोत्सव के दसवें संस्करण आयोजन दिसंबर माह में प्रस्तावित है। जिसको लेकर तैयारियां अपने अंतिम स्वरूप में हैं। एक माह तक चलने वाले मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित होंगें। प्रतियोगिताओं में खेलकूद प्रतियोगिताओं में दौड़, लांग जम्प, कबड्डी, रस्साकस्सी, शॉट पुट व बैडमिंटन का आयोजन किया जाएगा।    

इसके साथ ही कलश सज्जा व बेसिक शिक्षा से जुड़े बच्चों व शिक्षकों के लिए एक शाम बेसिक शिक्षा नाम से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ड्राइंग, पेंटिंग, क्राफ्ट, फेस, पेंटिंग, कुकिंग, क्राफ्ट, कार्ड मेकिंग, स्केचिंग, सुलेख, स्वरचितकविता पाठ,भाषण व वाद विवाद प्रतियोगिता में बच्चे हुनर दिखायेंगे। 

नृत्य, गायन प्रतियोगिता व मिस्टर हरदोई एवं मिस हरदोई प्रतियोगिता में प्रतिभागी जलवें बिखेरेंगे। किड्स रैम्प शो व हरदोई टेलेंट शो में प्रतिभागी हुनर दिखाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कवि सम्मेलन,म्यूजिकल बैंड शो व सेलीब्रिटी नाइट का आयोजन किया जायेगा। 

समापन समारोह में रंगारंग कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण किया जाएगा। प्रेसवार्ता में कुलदीप द्विवेदी, अजीत शुक्ल, आयुषी रस्तोगी, मणिका गुप्ता, करुणा शंकर, रज्जन सिंह, अनुज सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, गुलशन कुमार, नवल किशोर, खुशबू टंडन, विपिन मिश्रा, अमन कश्यप, शरद कश्यप, प्रीति सिंह, शिवा सक्सेना, विशेष कश्यप, इशिता सिंह आदि रहे।

Also Read- Hardoi News: दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में हरदोई आ रहे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह।

गायन व नृत्य प्रतियोगिता का पहला ऑडिशन बारह अक्टूबर को

दिसंबर में आयोजित होने वाले हरदोई मेला महोत्सव में आयोजित होने वाली नृत्य व गायन प्रतियोगिता के लिए पहला ऑडिशन बारह अक्टूबर को व दूसरा ऑडिशन दस नवम्बर को शहर के गांधी भवन में प्रातः 11 बजे से आयोजित होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow