Hardoi News: DM ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
DM ने दोनों प्रगतिशील किसानों को पुष्प गुच्छ देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। किसान अजीत प्रताप सिंह ने DM को अपना आलू उत्पा...

By INA News Hardoi.
हरदोई: कलेक्ट्रेट कक्ष में DM मंगला प्रसाद सिंह ने हाल ही में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किये गए दो प्रगतिशील किसानों अजीत प्रताप सिंह व ओम प्रकाश मौर्य से मुलाक़ात की। DM ने दोनों प्रगतिशील किसानों को पुष्प गुच्छ देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया।किसान अजीत प्रताप सिंह ने DM को अपना आलू उत्पाद दिखाया। किसान ओम प्रकाश मौर्य ने DM को अपना शहद उत्पाद दिखाया। DM ने किसानों की उपलब्धियों की एल्बम भी देखी।
DM ने दोनों किसानों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील किसानों को देखकर जनपद के अन्य किसानों को प्रेरणा मिलेगी। जनपद के किसानों को कृषि की नई तकनीकों को अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक डॉ नंदकिशोर, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाठक व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






