हरदोई: लड़की को भगा ले जाने में 1 को पकड़ा
लोनार-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके में एक लड़की को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 24 जुलाई को एक महिला द्वारा पुलिस को बताया गया कि सौरभ पुत्र संतोष निवासी वार्ड संख्या 2 भगवंत नगर थाना बिहार, उन्नाव व उसके घर वाले महिला की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त सौरभ को गिरफ्तार कर लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। शेष अभियुक्तों की तलाश अभी जारी है।
What's Your Reaction?











