Hardoi: नदी के नाले में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत, कोहराम मचा
Hardoi News INA.
हरपालपुर(Harpalpur) थाना इलाके में गंगा नदी के नाले में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गया। हरपालपुर के ज्ञानपुर मजरा अर्जुनपुर गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित हरदेव राजा के स्थान पर बेलन पूजा होती है।
#हरदोई ।नाले में डूबने से दो किशोरो की हुई मौत
— INA Hardoi News (@inahardoinews) September 9, 2024
गंगा नदी से निकले ककरहिया नाले में डूबकर मौत
गंगा नदी के कटान से बने ककरहिया नाले में नहाते समय किशोर डूबे
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हरपालपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव की घटना। pic.twitter.com/GposnGXRpZ
जिसमें दूर-दराज से लोग आते हैं। इसी मेले में कुशल(14) व अनुराग(9) पुत्रगण उमाकांत और अंशू(11) पुत्र रामलखन व विजय(10) पुत्र लालता गंगा नदी के नाले में नहाने के लिए गए।
यह भी पढ़ें - Hardoi: एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया
कुछ देर बाद नहाते समय कुशल व अंशू गहरे पानी में चले गए। जिससे उनकी मौत हो गयी। ग्रामीणों की मदद से अनुराग व विजय को सुरक्षित बचा लिया गया।

घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
What's Your Reaction?