Hardoi : कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल के जन्मदिन पर सह. क्रय विक्रय समिति में संगोष्ठी का आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन क्रय विक्रय के अध्यक्ष सुशील अवस्थी छोटे महाराज द्वारा किया गया जबकि संगोष्ठी की अध्यक्षता शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिव शंकर पांडे ने की।
हाईलाइट्स:-:
- संगोष्ठी में आए वक्ताओं ने अग्रवाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर डाला प्रकाश
- वक्ताओं ने नरेश अग्रवाल को किया हरदोई के विकास पुरुष और हरदोई के लाल से संबोधित
Hardoi News INA.
1 अक्टूबर को कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर कैनाल रोड स्थित सह.क्रय विक्रय के सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्रय विक्रय के अध्यक्ष सुशील अवस्थी छोटे महाराज द्वारा किया गया जबकि संगोष्ठी की अध्यक्षता शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिव शंकर पांडे ने की। संगोष्ठी की मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री कीर्ति सिंह रही। इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता अहिरोरी के ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने और अशोक सिंह आजाद थे।
इस अवसर पर आए वक्ताओं में एडवोकेट अरविंद सिंह, बाल विद्या भवन की प्रबंधक एवं भाजपा नेत्री कीर्ति सिंह, ब्लाक प्रमुख पन्ने सिंह, राजीव सिंह टेनी, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर नाहर सिंह, उपभोक्ता भंडार के अमित दीक्षित, राजेश अवस्थी ब्राह्मण समाज, शिक्षक संघ के सियाराम शर्मा, समाजसेवी अशोक सिंह यादव, एडवोकेट हर्ष कुमार सिंह आदि ने नरेश अग्रवाल को राजनीति का पुरोधा बनाते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की और अपने संबोधन में अग्रवाल को राजनीतिक संत बताया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रमाकांत पांडे ,गौ सेवा गतिविधि के अशोक सिंह आजाद, विवेक सिंह, सेवा भारती से समाज सेवी सुधीर अवस्थी, लेखपाल रामशरण द्विवेदी, मनोज मिश्रा आदि लोग भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











