Hardoi: अवैध तमंचे के साथ तस्वीरें वायरल कीं, पुलिस ने पकड़ा
मारूफ पुत्र इश्तियाक निवासी गांव सराय सुल्तान थाना मल्लावां हरदोई ने अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी तस्वीरें वायरल की थीं।
Hardoi News INA.
थाना मल्लावां पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ अपनी तस्वीरें वायरल करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मारूफ पुत्र इश्तियाक निवासी गांव सराय सुल्तान थाना मल्लावां हरदोई ने अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी तस्वीरें वायरल की थीं। जिसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने सोमवार को उक्त मारूफ को एक अवैध तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
What's Your Reaction?









