Hardoi: डांडिया नाईट 2024 के आमंत्रण पत्र का सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने किया विमोचन

महोत्सव में इंडियन आइडल के फेम सिंगरो के गानों के साथ - साथ नॉनस्टॉप डांस, सरप्राइज़ गिफ्ट्स होंगे। इसके अलावा  मिस्टर डांडिया, मिस डांडिया और मिस्टर एंड मिसेज डांडिया के अलावा बेस्ट ड्रेस का प्राइस और साथ ही साथ बच्चो की प्रतियोगिताएं भी होंगी

Sep 29, 2024 - 16:48
77 Views
Hardoi: डांडिया नाईट 2024 के आमंत्रण पत्र का सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने किया विमोचन

Hardoi News INA.
कुबेर लाल जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में आगामी 12 अक्टूबर 2024 को शाम 6 बजे शहर के रेलवेगंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होने वाले भव्य डांडिया नाईट महोत्सव 2024 के आमंत्रण पत्र का विमोचन सांडी विधानसभा के विधायक प्रभाष कुमार के कर कमलों से सम्पन्न हुआ. संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी ने बताया कि इस महोत्सव में इंडियन आइडल के फेम सिंगरो के गानों के साथ - साथ नॉनस्टॉप डांस, सरप्राइज़ गिफ्ट्स होंगे। इसके अलावा  मिस्टर डांडिया, मिस डांडिया और मिस्टर एंड मिसेज डांडिया के अलावा बेस्ट ड्रेस का प्राइस और साथ ही साथ बच्चो की प्रतियोगिताएं भी होंगी, जिसमे  रैंप वाक, फैंसी ड्रेस, डांस, जैसी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण के केंद्र रहेंगे।

इसके अलावा  प्रोग्राम में हिस्सा ले रहे सभी लोगो के लिए उचित खाने पीने के व्यवस्था भी रहेगी. उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस महोत्सव का आनंद लेने के लिए आप सभी इस महोत्सव का हिस्सा बने. इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा हरदोई की जिला महामंत्री रीना गुप्ता , आभाष कुमार,  चेतना शुक्ला, प्रशांत गुप्ता नितिन,अमित गुप्ता, अमित कुमार, सुनील सक्सेना, सुमित श्रीवास्तव,अभदेश,सुनीता गुप्ता,सहित संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow