ककरमत्ता फ्लाईओवर का अनुपयोगी स्थान अब बना उपयोगी, जल्द ही प्रोजेक्ट के पूर्ण होने की संभावना

फ्लाईओवर के नीचे काशी की विरासत समेटे हुए कई स्कल्पचर दिखाई देंगे। लैंड स्केपिंग से इस एरिया को और खूबसूरत बनाया जा रहा है। जल्द ही प्रोजेक्ट के पूर्ण होने की संभावना है। पहले जहां ईंट और बालू की अवैध मंडी लगती थी।

Sep 29, 2024 - 16:57
 0  68
ककरमत्ता फ्लाईओवर का अनुपयोगी स्थान अब बना उपयोगी, जल्द ही प्रोजेक्ट के पूर्ण होने की संभावना

Varanasi News INA.
अतिक्रमण का शिकार रहे ककरमत्ता फ्लाईओवर के नीचे के स्थान को प्रदेश सरकार उपयोगी बना रही है। जनता की सुविधा के लिए पार्क व पार्किंग का स्थान भी बनवा रही है। फ्लाईओवर के नीचे काशी की विरासत समेटे हुए कई स्कल्पचर दिखाई देंगे। लैंड स्केपिंग से इस एरिया को और खूबसूरत बनाया जा रहा है। जल्द ही प्रोजेक्ट के पूर्ण होने की संभावना है। पहले जहां ईंट और बालू की अवैध मंडी लगती थी। अवैध पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। ऐसी जगहों को बच्चों के लिए एयर कंडीशन गेमिंग जोन में तब्दील किया जा रहा है।

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के मुताबिक ककरमत्ता फ्लाईओवर के नीचे लगभग एक करोड़ की लागत से क़रीब 100 मीटर की खाली जगह में बच्चों के लिए गेम जोन बनाया जा रहा है। गेमिंग प्लाज़ा वातानुकूलित होगा और इसमें सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। यहां बच्चे शतरंज, कैरम बोर्ड, टेबल टेनिस आदि इनडोर गेम खेलेंगे। इसके अलावा, चार पहिया और दो पहिया पार्किंग गाड़ियों के लिए पार्किंग व शौचालय भी होगा। फ्लाईओवर के नीचे लैंडस्कैपिंग भी की जा रही है। काशी की संस्कृति और विरासत की थीम पर स्कल्पचर बनाया जाएगा। सड़क के बीचों-बीच फ्लाईओवर के नीचे बच्चों के खेलने के लिए स्पोर्ट्स प्लाजा या गेम जोन का निर्माण किया जा रहा है। कभी अतिक्रमण का शिकार रही ये जगह अब जनता के उपयोग के लिए बनाई जा रही है। नगर आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में यह अनूठा प्रयोग हो रहा है। इस योजना के सफल होने के बाद वाराणसी के अन्य अतिक्रमण और अनुपयोगी स्थानों को भी चिह्नित किया जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow