Kanpur News: भारत बांग्लादेश मैच - BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहुँचे। 

भारत बांग्लादेश सीरीज के दूसरे मैच के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया जा चुका है....

Sep 21, 2024 - 13:24
60 Views
Kanpur News: भारत बांग्लादेश मैच - BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहुँचे। 
राजीव शुक्ला, उपाध्यक्ष, BCCI

रिपोर्ट- इब्ने हसन ज़ैदी

कानपुर। 27 सितम्बर से कानपुर के ग्रीन पार्क अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा प्रस्तावित है जिसे लेकर आज BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहुँचे। इस दौरान उनके साथ वैन्यू डायरेक्टर संजय कपूर, व अन्य UPCA के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे । 

बताते चले कि इस भारत बांग्लादेश सीरीज के दूसरे मैच के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया जा चुका है, दोनों ही टीमो के लिए ठहरने से लेकर खाने पीने तक कि बेहद शानदार व्यवस्थाएं UPCA की ओर से की जा चुकी है, वहीं अगर इस श्रंखला की बात की जाए तो अबतक करीब 2 दिनों के भीतर 10 लाख से अघिक की टिकट सेल हो चुकी है।

Also read- Gorakhpur News: दक्षिण से आए गोवंश को सीएम योगी ने दिया भवानी और भोलू नाम।

बताते चले कि ग्रीनपार्क पार्क में लंबे अंतराल के बाद कोई अंतराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाना सुनिश्चित हुआ है । इसके लिए कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने खेल मंत्रालय में विशेष वार्ता कर के इस श्रंखला के मैच का ग्रीन पार्क को एक मैच देंने का निवेदन किया था जिसके बाद सांसद की पहल पर BCCI ने UPCA के साथ मिलकर इस दिशा में बेहतर प्रयास किया जिसके बाद अब मुकाबला होने के लिए स्टेडियम लगभग तैयार है। जिसका फाइनल निरीक्षण करने के लिए आज राजीव शुक्ला स्टेडियम पहुँचे है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow