Hardoi News: 25 से दिव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन। 

पूज्य सन्त श्री कविचन्द्र दास कहते है कि पितृपक्ष में भागवत कथा सुनने की महिमा- 

Sep 21, 2024 - 13:05
58 Views
Hardoi News: 25 से दिव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन। 

हरदोई। नुमाइश मैदान में 25 सितम्बर से दिव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा शुरू होने जा रही है। यह आयोजन श्री गोविंद राधे सेवा समिति द्वारा कराया जा रहा है जिसमे कथा व्यास पूज्य सन्त श्री कविचन्द्र दास महाराज श्रीधाम व्रंदावन से आ रहे है।  यह कार्यक्रम 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा का आयोजन होगा। जिसमें हजारों श्रद्धालु कथा सुनेंगे। लेकिन इससे पहले 25 सितम्बर सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकलेगी। जिसमें भारी संख्या में महिलाएं भाग लेगी। इसके बाद 2 अक्टूबर को सुबह 9 हवन पूजन यज्ञ होगा उसके बाद सुबह 11 बजे से व्रहद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 

  • पूज्य सन्त श्री कविचन्द्र दास कहते है कि पितृपक्ष में भागवत कथा सुनने की महिमा- 

हिंदु धर्म में श्रीमद् भागवत कथा का महत्वपूर्ण स्थान है। श्रीमद्भागवत कथा सुनना और सुनाना दोनों ही मुक्तिदायिनी है तथा आत्मा को मुक्ति का मार्ग दिखाती है। भागवत पुराण को मुक्ति ग्रंथ कहा गया है, इसलिए अपने पितरों की शांति के लिए इसे हर किसी को आयोजित कराना चाहिए। इसके अलावा रोग-शोक, पारिवारिक अशांति दूर करने, आर्थिक समृद्धि तथा खुशहाली के लिए इसका आयोजन किया जाता है।श्रीमद्भागवत कथा जीवन-चक्र से जुड़े प्राणियों को उनकी वास्तविक पहचान करता है, आत्मा को अपने स्वयं की अनुभूति से जोड़ता हैं तथा सांसारिक दुख, लोभ-मोह- क्षुधा जैसी तमाम प्रकार की भावनाओं के बंधन से मुक्त करते हुए नश्वर ईश्वर तथा उसी का एक अंश आत्मा से साक्षात्कार कराता है।

Also read- Gorakhpur News: दक्षिण से आए गोवंश को सीएम योगी ने दिया भवानी और भोलू नाम।

इस दौरान श्री गोविंद राधे सेवा समिति से अमित गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, नितिन गुप्ता, अनुराग दीक्षित, गरीश कुमार द्विवेदी, अरविंद गुप्ता, सोनिका गुप्ता आदि।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow