Indian Culture News: हिंदू आध्यात्मिक मेले में तुलसी वंदन कार्यक्रम, 550 लोगों ने लिया भाग; बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में आज तुलसी वंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 550 लोगों

By INA News Desk
Nov 27, 2026 - 11:20
7 Views
Indian Culture News: हिंदू आध्यात्मिक मेले में तुलसी वंदन कार्यक्रम, 550 लोगों ने लिया भाग; बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
Advertisement
Advertisement
  • हिंदू आध्यात्मिक मेले में तुलसी वंदन कार्यक्रम, 550 लोगों ने लिया भाग
  • 450 बच्चों और 100 परिवारों की सहभागिता से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

कानपुर। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में आज तुलसी वंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 550 लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिसमें 450 बच्चे तथा 100 परिवार शामिल रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता गोपाल आर्य जी ने अपने उद्बोधन में तुलसी के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं औषधीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तुलसी भारतीय संस्कृति और प्रकृति के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। प्रकृति का संरक्षण केवल हमारी परंपरा नहीं, बल्कि हमारा नैतिक दायित्व भी है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सोमकांत जी, अतुल कोठारी जी एवं पनकी मंदिर के महंत श्री जितेंद्र जी ,बृज मोहन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस आयोजन में शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों BNSD शिक्षा निकेतन, पंडित दीनदयाल विद्यालय, जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर एवं जय नारायण विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। तुलसी वंदन कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और परिवारों को भारतीय संस्कारों, पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा में प्रत्येक परिवार और नागरिक की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।

Also Read- Historical study of Rajputs: मथुरा के प्राचीन यादवों (आधुनिक जादों) राजपूतों का ऐतिहासिक अध्ययन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement