हरदोई न्यूज़: संयुक्त निदेशक ने देखे पंचायत सचिवालय पंचायत भवन, स्मार्ट क्लास देखकर नेशनल अवार्ड के लिए मांगा प्रस्ताव

By INA News Desk
Aug 23, 2024 - 15:13
118 Views
हरदोई न्यूज़: संयुक्त निदेशक ने देखे पंचायत सचिवालय पंचायत भवन, स्मार्ट क्लास देखकर नेशनल अवार्ड के लिए मांगा प्रस्ताव
  • स्वास्थ्य उप केंद्र, स्मार्ट क्लास देखकर नेशनल अवार्ड के लिए मांगा प्रस्ताव

हरदोई। पंचायतीराज विभाग के संयुक्त निदेशक ने टीम के साथ विकास खंड कछौना की ग्राम पंचायत हथौड़ा में हिंदुस्तान कंप्यूटर्स लि. (एचसीएल) और पंचायत की ओर से कराए गए कार्यों को देखा। उन्होंने हाईटेक पंचायत सचिवालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र और विद्यालय के स्मार्ट क्लास को देखने के बाद ग्राम पंचायत से नेशनल अवार्ड के लिए प्रस्ताव प्राप्त कराने को कहा।

उन्होंने ग्राम पंचायत हथौड़ा के पंचायत सचिवालय पर लोगों को मिलने वाली सुविधा और सहूलियत की जानकारी ली तथा अभिलेखों का परीक्षण किया। जन्म, मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किए जाने की स्थिति देखी। जन्म, मृत्यु पंजीकरण पोर्टल पर आने वाली दिक्कतों की जानकारी दी गई, इससे लोगों को प्रमाण पत्र मिलने में देरी भी हो रही है। एचसीएल और पंचायत की ओर से संचालित किए जा रहे पुस्तकालय को देखा। यहां पर एचसीएल की ओर से दी गई एनसीआरटी की किताबों को देखा।

इसे भी पढ़ें:- बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही अभ्यर्थियों को मिलेगी परीक्षा केंद्र में एंट्री

डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की जानकारी दी। गांव में भ्रमण के बाद उन्होंने पंचायत भवन में बैठक की। प्रधान हेमलता ने संयुक्त निदेशक और एडीओ संतोष कुमार ने स्टेट कंसलटेंट को स्मृति चिह्न दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow