Lucknow: स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की

उपमुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि PPR-2015 प्रदेश में जल्द से जल्द लागू कर दिया जाएगा और उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल पर त्वरित कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

By INA News Desk
Oct 18, 2024 - 08:15  · Updated: Oct 18, 2024 - 10:42
44 Views
Lucknow: स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की

Lucknow News INA.

झोलाछापो से समाज को बचाने के साथ-साथ देश में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा पारित राजपत्र फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन एक्ट 2015 (PPR-2015) को उत्तर प्रदेश में भी लागू करने को लेकर प्रदेश के फार्मासिस्टों के द्वारा पूर्व में भेजे गए 5000 पत्रों का संज्ञान लेकर यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार वर्मा ने उप मुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन एक्ट 2015 को प्रदेश में लागू करने की बात प्रमुखता से रखी। साथ में उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में नए रजिस्ट्रेशन, नवीनीकरण व स्थानांतरण में हो रही समस्याओं और वहां पर फैले भ्रष्टाचार से भी अवगत कराया। जिसमें उपमुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि PPR-2015 प्रदेश में जल्द से जल्द लागू कर दिया जाएगा और उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल पर त्वरित कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश बघेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, जिलाध्यक्ष लखनऊ जितेन्द्र श्रीवास्तव आदि साथी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow