गाजीपुर न्यूज़: गाजीपुर जेल पहुंचे विधायक अब्बास अंसारी।

By INA News Desk
Jun 9, 2024 - 19:04
94 Views
गाजीपुर न्यूज़: गाजीपुर जेल पहुंचे विधायक अब्बास अंसारी।
Advertisement
Advertisement

गाजीपुर। कासगंज के पचलाना जिला जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी को रविवार को गाजीपुर जेल पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट ने पिता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद आयोजित हो रही प्रार्थना सभा में उन्हें शामिल होने की इजाजत दी है। अब्बास 10 से 12 जून तक गाजीपुर जेल में रहेंगे। उन्हें परिवार से मिलने की अनुमति भी मिली है। 13 जून को अब्बास को वापस जिला जेल लाया जाएगा। कासगंज जेल में बंद मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी पैरोल पर गाजीपुर आ रहे हैं।

रविवार को गाजीपुर जिला जेल में रहेंगे। सोमवार सुबह नौ बजे अपने पैतृक गांव मुहम्मदाबाद जाएंगे, फिर शाम छह बजे तक जेल वापस आएंगे। बैरक की सुरक्षा सख्त रहेगी। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। दरअसल, मुख्तार अंसारी का 28 मार्च को निधन हो गया था। इसी सिलसिले में पैतृक आवास पर प्रार्थना सभा रखी गई है।

जेल प्रशासन के मुताबिक अब्बास अंसारी 10, 11 और 12 जून को सुबह नौ बजे घर जाएंगे और शाम को छह बजे तक जिला जेल आ जाएंगे। इससे पहले अब्बास अंसारी पिता की मौत पर फातिहा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 10, 11 और 12 अप्रैल को पैरोल पर आए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement