गाजीपुर: डीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

By INA News Desk
Jun 8, 2024 - 20:38
88 Views
गाजीपुर: डीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Advertisement
Advertisement

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जिलाधिकारी आर्यखा अखौरी पर यू ट्यूब चैनल के माध्यम से अभ्रद कमेन्ट करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त नसीर मुहम्मद के विरूद्ध जनपद मे लोक शान्ति भंग करने के आशय से जानबूझकर अपमान जनक भाषा का प्रयोग करने तथा इस कमेन्ट के द्वारा धार्मिक भावनाओ को आधार बनाकर लोगो मे उनके विरूद्ध घृणा वैयमनस्ता पैदा करने के मामले में  थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 235/2024 धारा 504, 505(2), 509 धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पाण्डेय ने अभियुक्त नसीर मोहम्मद पुत्र शेर मोहम्मद निवासी लोहराजोत थाना कोतवाली शहर जनपद गोण्डा उम्र 23 वर्ष हाल पता अशोक सिंह का मकान काशीराम आवास बडी बाग चुंगी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को शुक्रवार की रात को फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से जिलाधिकारी खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने वाले मोबाइल मोबाइल फोन को बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल के साथ उप निरीक्षक अभिराज सरोज, हेड कांस्टेबल  हरिगोविन्द दूबे और कांस्टेबल रंजीत कुमार शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement