हरदोई न्यूज़: एप्टेक अंडर-16 कप- जयपुरिया इलेवन ने किया जीत का आगाज़।

By INA News Desk
Jun 8, 2024 - 20:51
102 Views
हरदोई न्यूज़: एप्टेक अंडर-16 कप- जयपुरिया इलेवन ने किया जीत का आगाज़।
Advertisement
Advertisement

जयपुरिया इलेवन ने 9 विकेट खोकर बनाए 202 रन ,17 रनों से जीता मैच, तीन विकेट हासिल करने वाले शाश्वत मिश्रा को चुना गया मैन ऑफ द मैच

हरदोई। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुई एप्टेक अंडर-16 कप का पहला मैच जयपुरिया इलेवन और शर्मा क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया। जयपुरिया इलेवन ने पहले मैच में शानदार 17 रनों से जीत दर्ज की। टीम के कप्तान शाश्वत मिश्रा ने तीन विकेट हासिल किए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सीतापुर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में एप्टेक  अंडर-16 कप का प्रथम मैच जयपुरिया इलेवन और शर्मा क्रिकेट अकादमी  के मध्य खेला गया। मैच से पूर्व समाजसेवी अनूप पुरी व अर्जित मित्तल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।मैच में टॉस जयपुरिया इलेवन के कप्तान शाश्वत मिश्रा ने जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जयपुरिया इलेवन ने 35  ओवर में 9 विकेट खोकर 202 रनों का स्कोर खड़ा किया। जयपुरिया इलेवन की तरफ से सक्षम 43, लक्ष्मी 29, मोहन 22, रनों का योगदान किया ।

शर्मा क्रिकेट अकादमी की तरफ से विपिन सिंह 4 विकेट, विशाल  ने 3 विकेट लिए तथा  संगीत व अभिनव ने एक-एक विकेट लिया । जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी शर्मा क्रिकेट अकादमी की टीम 32.5 ओवर मे सभी विकेट खोकर 185रन ही बना सकी।  शर्मा क्रिकेट अकादमी की तरफ से राहुल 72 रन,संगीत 25 रनों का योगदान किया। जयपुरिया -11 की तरफ से शाश्वत मिश्रा ने 3 विकेट, आर्यन ने 2 विकेट, विवेक व हिमांशु व प्रियांशु ने 1-1 विकेट, लिए। मैच में जयपुरिया इलेवन ने 17 से जीत दर्ज की ।

सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मैन ऑफ द मैच शाश्वत मिश्रा को  मिला । सोमवार को प्रतियोगिता का दूसरा मैच  सुबह 7 बजे से खेला जाएगा। मैच में अंपायरिंग शिवम मिश्रा व अनुज वर्मा ने की तथा स्कोरिंग सूरज तिवारी ने की। मैच के दौरान अनूप पुरी,अर्जित मित्तल,लकी गुप्ता, हर्ष अग्रवाल,राधा कृष्ण गुप्ता व राणा शुक्ला आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement