Hardoi News: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई श्रम विभाग की समितियों की बैठक। 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बाल श्रम को रोकने के लिए कड़ाई से कदम उठाये जाएं....

By INA News Desk
Oct 17, 2024 - 17:54
36 Views
Hardoi News: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई श्रम विभाग की समितियों की बैठक। 

हरदोई। विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी की अध्यक्षता में श्रम बंधु, बाल श्रम उन्मूलन व जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बाल श्रम को रोकने के लिए कड़ाई से कदम उठाये जाएं। चाइल्ड लाइन का भी सहयोग लिया जाये। बाल श्रम को रोकने के लिए समाजसेवियों का सहयोग लिया जाये। प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षक किया जाये।

Also Read- Hardoi News: विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन- लैंगिक समानता एवं महिलाओं के कल्याणकारी योजनाएं के बारे में दी गई जानकारी।

जागरूकता के लिए वाल राईटिंग करायी जाये। औद्योगिक इकाईयों में श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाये। श्रमिकों के कल्याण के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। उनको कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाये। जिला पंचायत व नगर निकायों द्वारा स्वीकृत मानचित्रों पर उपकर की धनराशि नियमानुसार जमा कराया जाये। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त, ग्राम प्रधान बाँसा, उद्योग प्रतिनिधि व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow