Hardoi News: मतदेय स्थल के सम्बन्ध में आपत्ति एवं सुझाव 18 सितम्बर तक उपलब्ध करा सकते हैः- उप जिला निर्वाचन अधिकारी

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में अवस्थित विधान सभा .....

Sep 11, 2024 - 16:40
51 Views
Hardoi News: मतदेय स्थल के सम्बन्ध में आपत्ति एवं सुझाव 18 सितम्बर तक उपलब्ध करा सकते हैः- उप जिला निर्वाचन अधिकारी

हरदोई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में अवस्थित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 154-सवायजपुर, 155-शाहाबाद, 156-हरदोई, 157-गोपामऊ (अ०जा०), 158-साण्डी (अ०जा०), 159-बिलग्राम-मल्लावां, 160-बालामऊ (अ०जा०) तथा 161-सण्डीला के मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशन आज 11 सितम्बर 2024 को कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:- Hardoi news: 15 सितम्बर तक करे आवेदनः-प्रधानाचार्य

जनसामान्य से अपील है कि मतदेय स्थल के सम्बन्ध में यदि कोई आपत्ति एवं सुझाव हो तो लिखित रूप से सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को 18 सितम्बर, 2024 अपराह्न 12.00 बजे तक अवश्य उपलब्ध करा दें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow