हरदोई न्यूज़ - छेड़छाड़ के आरोप में एक गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी
लोनार-हरदोई।
कोतवाली थाना क्षेत्र पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जबकि शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 25 मई को एक व्यक्ति द्वारा थाना लोनार पर दी गई तहरीर में बताया गया कि राम जी पुत्र जंगपाल निवासी गांव नोसहर थाना लोनार हरदोई द्वारा बीते 24 मई की रात में उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की गई और अभियुक्त के परिजनों द्वारा पीड़िता के पिता के साथ मारपीट भी की गई।
इसे भी पढ़ें - दहेज प्रथा के मामले में दो गिरफ्तार
मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने पांच नामजद अभियुक्तों पर एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि शेष चार अभियुक्तों की तलाश अभी जारी है।
What's Your Reaction?











