हरदोई न्यूज़ - मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार

Jul 21, 2024 - 02:09
54 Views
हरदोई न्यूज़ - मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार

कासिमपुर-हरदोई।
कोतवाली थाना क्षेत्र पुलिस ने मारपीट के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 8 जुलाई को जितेंद्र कुमार पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम पिलखनी थाना कासिमपुर ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि अनूप कुमार पुत्र नारायण और रामविलास पुत्र हरि निवासी भोला खेड़ा थाना कासिमपुर हरदोई द्वारा जितेंद्र के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें वह घायल हो गया था। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow