हरदोई न्यूज़: रसखान प्रेक्षागृह में हुआ उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

Jul 12, 2024 - 14:33
91 Views
हरदोई न्यूज़: रसखान प्रेक्षागृह में हुआ उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।
  • बैंक सखी ग्रामीणों व बैंक के बीच सेतु का काम करती है:- मंगला प्रसाद सिंह

हरदोई। रसखान प्रेक्षागृह में पं0 दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बैंक प्रतिनिधियों व बीसी सखी की उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बैंक सखी ग्रामीणों व बैंक के बीच सेतु का काम करती है इसलिए सखी बैंकों से समन्वय बनाकर पूरा सहयोग प्रदान करें। डीसी एनआरएलएम रवि प्रकाश ने भविष्य में जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में बीसी सखी को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: अपना बैंक खाता आधार कार्ड से तत्काल लिंक करायें:-संजय कुमार निगम

कार्यशाला में बैंक सखी रेखा ने जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर लीड बैंक प्रबंधक अरविन्द रंजन जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार एवं बड़ी संख्या में बैंक प्रतिनिधि व बीसी सखी उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow