कानपुर आईएनए न्यूज़: आपत्तिजनक खबर चलाने पर पनपा आक्रोश- सीएम से यूटुबर के खिलाफ कार्यवाही की मांग। 

भारतीय दलित पैंथर के अध्यक्ष धनी राव बौद्ध ने चदौंली जिले के यूटूबर बीएल सचिवा यूट्यूब चैनल के खिलाफ शिकायत दर्ज....

Sep 4, 2024 - 12:12
67 Views
कानपुर आईएनए न्यूज़: आपत्तिजनक खबर चलाने पर पनपा आक्रोश- सीएम से यूटुबर के खिलाफ कार्यवाही की मांग। 

कानपुर। मनोरंजन के लिए बनाया गया सोशल प्लेटफार्म यूट्यूब का गलत इस्तेमाल होने लगा है। यूट्यूब पर भ्रामक खबरें चलाकर माहौल को खराब किया जा रहा, हालांकि ऐसे यूट्यूबर पर समय समय पर कार्यवाही भी होती है, बावजूद इसके भ्रामक खबरे रुक नहीं रही है। 

कानपुर में भारतीय दलित पैंथर के अध्यक्ष धनी राव बौद्ध ने चदौंली जिले के यूटूबर बीएल सचिवा यूट्यूब चैनल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. BL SACHIVA YouTube चैनल संचालित करने वाले जितेंद्र प्रसाद पर आरोप लगाया है की 30 अगस्त 2024 को एक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें महर्षि बाल्मीकि जी वा सम्पूर्ण बाल्मिकी समाज पर अभद्र टिप्पणी कर अपमानित किया गया. जिससे सम्पूर्ण अनुसूचित जाति समाज की आस्था को ठेस पहुंची है। 

इसे भी पढ़ें:- बलिया आईएनए न्यूज़: आगामी14 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु हुआ विचार विमर्श।

भारतीय दलित पैंथर ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है की उस यूटुबर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही की जाय जिससे भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow