गाजीपुर न्यूज़: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर, एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण। 

By INA News Desk
Aug 20, 2024 - 16:44
73 Views
गाजीपुर न्यूज़: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर, एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण। 

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा फिर से होने जा रही है, गाजीपुर में इस परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन चुस्त दुरुस्त है, जिले में इस बार लगभग 50 हजार अभ्यर्थी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में भाग लेंगे।

परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था को देखने के लिए गाजीपुर एसपी डा. ईरज राजा ने पुलिस अधिकारियों के साथ जायजा लिया, स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि आगामी 23, 24, 25, 30 और 31अगस्त को 50 हजार अभ्यर्थी इस बार जनपद में पुलिस भर्ती की परीक्षा देंगे और कुल बारह परीक्षा केंद्रों पर पांच दिनों में दोनों पालियों में कुल दस पालियों में नकल विहीन परीक्षा होनी है। 

उन्होंने बताया कि इस बार के सभी सेंटर जिला मुख्यालय के नजदीक हैं, और अभ्यर्थियों को पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि नकल विहीन परीक्षा के लिए हम सभी लोग दृढ़ संकल्पित हैं और एसपी सिटी के साथ सभी सीओ और अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है, स्टेशन, बस स्टैंड सहित हर चौराहों पर पुलिस भारी मात्रा में तैनात रहेगी और इस बार की परीक्षा नकल विहीन सकुशल संपन्न कराई जाएगी। 

इसे भी पढ़ें:- गाजीपुर न्यूज़: पुलिस अधीक्षक से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, उन्मादी युवकों को गिरफ्तार करने की मांग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement