गाजीपुर न्यूज़: साप्ताहिक बंदी के दिन भी दुकानदार खोल रहे हैं धड़ल्ले से दुकान। 

Aug 7, 2024 - 18:23
 0  47
गाजीपुर न्यूज़: साप्ताहिक बंदी के दिन भी दुकानदार खोल रहे हैं धड़ल्ले से दुकान। 

गाजीपुर। जमानियां स्टेशन बाजार में सप्ताहिक  बंदी का नही कोई असर स्टेशन पर बुधवार को साप्ताहिक बंदी घोषित है जबकि बन्दी के दिन सभी दुकानें रहती है खुली  मुख्य सड़कों से लेकर गलियों की दुकानें बिना किसी डर भय के खुली रहती है अधिकारी रह रहे हैं मौन तो जिम्मेदार कौन जमानियां स्टेशन बाजार में बिना डर भय के दुकान  खुली रहती हैं इससे पूर्व कई बार बुधवार बंदी को लेकर कुछ दुकानदारों ने भी प्रयास किया  लेकिन कुछ दुकानदारों की मनमानी से दुकान बंद न  हो सकी और ना ही कोई विभागीय अधिकारी बंदी मे रुचि ले रहे है।

स्टेशन की दुकान हर बुधवार को बंद रखने का आदेश है पर दुकानदारों द्वारा इसका पालन नहीं किया जाता है बंदी के दिन दुकान खोले जाने पर भी नही हो रही कारवाई  आखिर जांच अधिकारि मौन क्यों दुकानदार भी मनुष्य होते हैं। अपनी जीविका चलाने के लिए वे बाजार में प्रतिष्ठान खोल कर बैठते हैं पर उनका और उनकी दुकान पर काम करने वाले सेवकों का भी सबकी तरह एक पारिवारिक जीवन होता है। वे कोई रोबोट नहीं है जो कि रोज सुबह से रात तक दुकान पर ही बैठ कर अपना जीवन बिता दें। उन्हें भी विश्राम चाहिए। उनके भी पारिवारिक कार्य होते हैं तथा सामाजिक जिम्मेदारियां भी होती हैं। सेहत से संबंधित समस्याएं भी उनको होती हैं। परिवार के साथ वे भी कुछ पल सुकून के बिताना चाहते हैं। छुट्टी के दिन ही नहीं कहीं आने जाने का मौका मिल पाता है बाकी दिन तो उनका समय दुकान पर ही बीत जाता है।

इसे भी पढ़ें:- गाजीपुर न्यूज़: डीएम ने की बैठक, विभिन्न योजनाओं पर की चर्चा।

साप्ताहिक बंदी हुए बिना उनको अपने किसी निजी कार्य को करने का समय नहीं मिलेगा। इसके अतिरिक्त बाज़ार की साफ-सफाई या मरम्मत भी साप्ताहिक बंदी के दिन ही हो पाती है। भीड़ में बाजारों में काम करने में बहुत दिक्कत आती है। इस संबंध उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि व्यापारियों से बात किया जाएगा और बंदी का पालन न करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई किया जाएगा ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।