गाजीपुर न्यूज़: नंदगंज चीनी मिल को पुनः प्रारंभ करने के लिए राज्यसभा में डा. संगीता बलवंत ने उठाई मांग।

By INA News Desk
Aug 5, 2024 - 19:31
74 Views
गाजीपुर न्यूज़: नंदगंज चीनी मिल को पुनः प्रारंभ करने के लिए राज्यसभा में डा. संगीता बलवंत ने उठाई मांग।
Advertisement
Advertisement

गाजीपुर। आज सदन में फिर गूंजी गाजीपुर की आवाज जनपद गाजीपुर में वर्षो से बंद नंदगंज चीनी मिल को पुनः प्रारम्भ करने के लिए राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने आवाज उठाई। राज्यसभा सांसद ने केन्द्र सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर में पटेल आयोग की संस्तुति के बाद 1978 में नंदगंज के ग्राम सिहोरी में सरकारी चीनी मिल की स्थापना की गई थी और लगभग 19 वर्षो तक चली इस चीनी मिल से प्रतिवर्ष लगभग 12 लाख कुंतल गन्ने से चीनी बनाई जाती थी।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: पास्को कोर्ट का फैसला- दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को फांसी की सजा।

जिससे उस समय के बेरोजगारों को रोजगार के सुअवसर प्राप्त हुए और गन्ना किसान खुशहाल और समृद्ध थे उस समय गाजीपुर जनपद के आसपास के जनपदों के किसानों ने भी गन्ना उत्पादन पर जोर दिया था और खुशहाल थे। किन्हीं कारण बस 1997 में इस चीनी मिल को बंद कर दिया गया जिससे गन्ना किसानों में मायूसी छा गई और हजारों की संख्या में लोग बेरोजगार हो गए। राज्यसभा सांसद ने अपनी बातो को सदन में रखते हुए नंदगंज चीनी मिल को पुनः स्थापित करने या किसी अन्य रोजगार दायक योजना को स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से मांग की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement