गाजीपुर न्यूज़: बगैर किसी दस्तावेज स्कूली छात्र छात्राओं को ढो रही वैन,बसें, किसी भी गाड़ी का एआरटीओ मे नही पंजीकरण।

By INA News Desk
Aug 2, 2024 - 14:57
53 Views
गाजीपुर न्यूज़: बगैर किसी दस्तावेज स्कूली छात्र छात्राओं को ढो रही वैन,बसें, किसी भी गाड़ी का एआरटीओ मे नही पंजीकरण।
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट - महताब आलम 

  • गाजीपुर के एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल का मामला, स्कूल मे हैं दो बसों समेत 4 गाड़ियां।

खबर गाजीपुर से है।जहां स्कूल मे बगैर पंजीकरण के गाड़ियां धड़ल्ले से चल रही है।मामला गाजीपुर के एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल का है।इस स्कूल मे दो बसों समेत 4 गाड़ियां हैं।जो स्कूल के तमाम बच्चों के लाने ले जाने के काम मे लगी है।स्कूल मे बच्चों के आवागमन मे इस्तेमाल हो रही ये गाड़ियाँ ऊपर से चकाचक नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें:- मध्यप्रदेश न्यूज़: चलने को नही तैरने को मजबूर है ग्रामीण- ग्राम पंचायत की लापरवाही का एक नमूना पहले मिट्टी डालकर बना दिया दलदल ,अब मिट्टी हटाकर बना दिया तालाब।

लेकिन कानूनी रुप से इन गाड़ियों के संचालन मे झोल ही झोल है।स्कूल वैन और बस के रुप मे इस्तेमाल हो रही इन गाड़ियों के फिटनेस पाल्यूशन सार्टिफिकेट की बात तो दूर किसी भी गाड़ी का एआरटीओ मे पंजीकरण तक नही है।बगैर किसी दस्तावेज के ये गाड़ियाँ स्कूली छात्र छात्राओं को ढो रही हैं।ऐसे मे जहां बच्चों की जान पर लगातार जोखिम बम हुआ है,वहीं जिम्मेदार एआरटीओ विभाग मामले को लेकर बेपरवाह नजर आ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement