हरदोई न्यूज़: पास्को कोर्ट का फैसला- दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को फांसी की सजा। 

Aug 5, 2024 - 19:27
120 Views
हरदोई न्यूज़: पास्को कोर्ट का फैसला- दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को फांसी की सजा। 

रिपोर्ट- अंबरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। पाक्सो कोर्ट में सोमवार को एक आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई। तीन साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को अपर जिला जज मोहम्मद नसीम (कोर्ट संख्या 14, बिशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट) ने फांसी की सजा सुनाई है। सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन साल की बच्ची के साथ ताऊ ने 28 जुलाई 2020 की शाम सात बजे गांव में ही दुष्कर्म किया था। 4 साल तक मामले की सुनवाई चलने के बाद अपर जिला जज ने पीड़िता के सगे ताऊ को दोषी करार दिया। सोमवार को दिए फैसले में उन्होंने अभियुक्त को फांसी की सजा सुनाई है। लोग  दुराचारी ताऊ ईश्वर पाल उर्फ ईशू को जी भरकर कोस रहे हैं। जिले के  लोग इस दुष्कर्म की सजा पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: अगर शासन प्रशासन धरने पर ध्यान नहीं देता है तो किसान यूनियन लखनऊ के लिए पैदल कूच करेगी- जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow