बलिया न्यूज़: वीर लोरिक स्टेडियम में सिविल सर्विसेज का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 09 अगस्त को।

Aug 5, 2024 - 19:39
 0  28
बलिया न्यूज़: वीर लोरिक स्टेडियम में सिविल सर्विसेज का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 09 अगस्त को।

Report-S.Asif Hussain zaidi

बलिया। खेल निदेषालय उ0प्र0, लखनऊ के आदेश के क्रम में जनपद बलिया़ में स्थापित उ0प्र0 राज्य सरकार के कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों का विभिन्न खेलों का सिविल सर्विसेज का जिला स्तरीय चयन दिनांक 09 अगस्त 2024 को वीर लोरिक स्टेडियम, बलिया में प्रातः10.30 बजे से किया जायेगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ीं दिनांक 13 व 14 अगस्त 2024 को मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल जो सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में  प्रातः10.00 बजे से आयोजित होगें उसमें प्रतिभाग करेंगें। जिसमें 1 .टेनिस 2 .वालीबाल 3. तैराकी 4. बास्केटबाल 5.बैडमिन्टन 6. टेबुल टेनिस 7. कबड्डी 8. षतरंज 9.भारोत्तोलन एण्ड बेस्टफिजिक 10. एथलेटिक्स 11.फुटबाल 12. कैरम 13. ब्रिज 14. कुश्ती 15. हाकी 16. पावरलिफ्टिंग 17. क्रिकेट खेलों चयन ट्रायल्स किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: पास्को कोर्ट का फैसला- दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को फांसी की सजा।

उक्त चयन/ट्रायल्स में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सिविल सर्विसेज में आटोनोमस बाडी जैसे परिशद/बोर्ड/नगरनिगम/पंचायत/पुलिस विभाग के कर्मचारी (अध्यापक/सहायक अध्यापक आदि) भाग नहीं लेंगे। सिविल सर्विसेज के चयन/ट्रायल्स में पूर्णरूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग लेंगे। अतः भाग लेने के इच्छुक अधिकारियों/कर्मचारियों (खिलाड़ी) अपने कार्यालयाध्यक्ष से प्राप्त निर्धारित प्रारूप पत्र के साथ चयन/ट्रायल्स में भाग ले सकतें हैं।                                                                   

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।