निर्दोष युवकों को पुलिस मुकदमे में ना फंसाए :-क्षत्रिय महासभा हरदोई

Jun 14, 2024 - 18:13
143 Views
निर्दोष युवकों को पुलिस मुकदमे में ना फंसाए :-क्षत्रिय महासभा हरदोई
  • पाली में 11जून को हुई पथराव वाली घटना में पुलिस ने दर्ज किए दो दर्जन से अधिक निर्दोष युवकों पर मुकदमा
  • क्षत्रिय महासभा ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग, निर्दोष युवकों पर मुकदमा न पंजीकृत किए जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन। 

हरदोई। पाली में युवराज सिंह की हत्या में विपक्षियों पर कार्रवाई को लेकर 11जून को हुए पाली कस्बे में हुए धरना प्रदर्शन और  पथराव की घटना में पुलिस ने 30पर नामजद व 200के करीब अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। क्षत्रिय महासभा ने इस पुलिस कार्रवाई में झूठी नामजदगी का हवाला देते हुए पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच करवाते हुए निर्दोष युवकों पर कार्रवाई ना करने की मांग करते हुए ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा है।

दिए गए ज्ञापन में क्षत्रिय महासभा हरदोई की ओर से कहा गया है कि पाली के इस्माइलपुर निवासी युवराज की मुस्लिम युवकों द्धारा दुस्साहसिक तरीके से हत्या कर दी गई थी। जिसकी क्षत्रिय महासभा घोर निन्दा करती है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने घटना में तत्परता दिखाई और आरोपितों को पकड़कर जेल भिजवाया। लेकिन कुछ राजनीति से प्रेरित नेताओं ने इस घटना को राजनीतिक तूल देकर भ्रामक प्रचार प्रसार किया व समाज को बटाने का काम किया।

जिसकी क्षत्रिय महासभा निंदा करती है।इसी घटना में विपक्षियों पर कार्रवाई को लेकर ही एक कथित नेता द्धारा क्षेत्रीय युवकों को बहला फुसलाकर उनसे रास्ता जाम व पथराव आदि करवाया गया।महासभा का आरोप है कि थाना प्रभारी पाली की ओर से पथराव वाली घटना में जो प्रथम सूचना करीब 30युवकों पर विभिन्न आधारों में प्राथमिक दर्ज की गई वह उचित नहीं है।

पुलिस ने कुछ क्षेत्रीय लोगों के कहने पर वसलिया व विरूवापुर के दो दर्जन से अधिक निर्दोष युवकों पर मुकदमा दर्ज किया। जबकि पथराव व प्रदर्शन वाली घटना के समय ये युवक वहां मौजूद नहीं थे।जिसको विडियो में देखा जा सकता है। महासभा का आरोप है कि एक तो क्षत्रिय युवक युवराज सिंह की हत्या की गई और पुलिस द्धारा कार्रवाई भी क्षत्रिय युवकों पर की गई जबकि ये युवक वहां मौजूद ही नहीं थे।

पुलिस कार्रवाई से ऐसा प्रतीत हो रहा हैकि जान बूझकर क्षत्रिय युवकों को मुकदमें में फंसाया जा रहा है।दिए गए ज्ञापन में महासभा निवदेन करती है की 11तारीख की घटना वाले विडियो और साक्ष्यों के आधार पुलिस कार्रवाई करें, निर्दोष युवकों के नाम पुलिस विवेचना से हटाए। 

महासभा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है की उक्त विवेचना में अगर पुलिस ने निर्दोष युवकों को मुकदमें फसाया तो क्षत्रिय महासभा हरदोई जिले के क्षत्रियों लोगों के साथ मिलकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। महासभा ने यह भी मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक से कहा की युवराज सिंह के हत्यारोपितों के मकान अवैध तरीके से बने हैं तो उनको ध्वस्त किया जाए।इस मौके पर महामंत्री राजेश सिंह एडवोकेट सुनील सिंह योगेन्द्र सिंह अखिलेश सिंह सिकरवार आकाश सिंह नीरज सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow