हरदोई न्यूज़: नाबालिग बालिका के अपहरण के आरोप में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज।

By INA News Desk
Jun 14, 2024 - 18:26
116 Views
हरदोई न्यूज़: नाबालिग बालिका के अपहरण के आरोप में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज।
Advertisement
Advertisement

शाहाबाद\ हरदोई। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक ग्राम निवासिनी अल्प वयस्क बालिका के अपहरण के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। 

इस संबंध में अपहृत बालिका के पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री गत 9 अप्रैल 2024 को सायं 6:30 बजे के लगभग घर से बाहर शौच के लिए निकली थी, लेकिन काफी समय बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी तब उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका ।

बालिका के पिता का आरोप है कि उसे शक है कि उसकी नाबालिग पुत्री को दिनेश पुत्र राम प्रकाश,  शिवराज पुत्र राम प्रकाश,तथा अंतरयामी पुत्र विजेंद्र निवासी ग्राम अगापुर थाना कोतवाली शाहाबाद जिला हरदोई बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 363 366 के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement