हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने की राजस्व कार्यों की बैठक।

By INA News Desk
Jun 14, 2024 - 18:35
110 Views
हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने की राजस्व कार्यों की बैठक।

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत भूमि सम्बन्धी मामलों का जल्द निस्तारण किया जाये। राशन की रिक्त दुकानों का प्रस्ताव कराया जाये।

30 जून से पूर्व बैठक करा ली जाये। अवशेष मॉडल शॉप का कार्य जल्द पूरा किया जाये। 39 निर्मित दुकानों को कोटेदारों को आवंटित किया जाये। उन्होंने कहा कि किसी भी दुर्घटना व आपदा के मामले में तत्काल सूचना प्रेषित कर नियमानुसार सहायता उपलब्ध करायी जाये।

लापरवाही करने वाले उप जिलाधिकारियों व अन्य सम्बंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें। अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई की जाये। अवैध खनन के मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाये। भूमि की पैमाइश के मामलों को अनावश्यक लंबित न रखा जाये।

दलालों से दूरी रखी जाये। उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार की कोर्ट में मामलों का तेजी से निस्तारण किया जाये। मानक से कम निस्तारण करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। म्यूटेशन के मामलों को अनावश्यक लंबित न रखा जाये।

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कोर्ट में लंबित मामलों को लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष से अधिक पुराने मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये। धारा 67 के मामलों में पूरी निष्पक्षता व न्याय सुनिश्चित किया जाये।

पैमाइश के मामलों को लेकर नायब तहसीलदार नियमित रूप से कानून गो के साथ बैठक करें। सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow