हरदोई न्यूज़: राजकीय वृक्षों के अवैध कटान में वांछित अभियुक्त को वन रेंज की टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

By INA News Desk
Jun 14, 2024 - 19:11
107 Views
हरदोई  न्यूज़: राजकीय वृक्षों के अवैध कटान में वांछित अभियुक्त को वन रेंज की टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Advertisement
Advertisement

कछौना/हरदोई। वन रेंज कछौना के अंतर्गत चार माह पूर्व समदा खजोहना में 15 राजकीय वृक्षों के अवैध कटान में वांछित अभियुक्त को वन रेंज कछौना की टीम ने गिरफ्तार कर चिकित्सी परीक्षण के बाद जेल भेज दिया है।

बताते चले चार माह पूर्व (14 फरवरी 2024) को वन रेंज कछौना के अंतर्गत ग्राम समदा खजोहना में 15 राजकीय वृक्षों का अवैध कटान हो गया था। जिसमें वन दरोगा सत्यम सिंह पर विभागीय कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया गया था।

वही ग्राम समदा खजोहना निवासी अभियुक्त बालक राम पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया था। बीती रात वन रेंज कछौना की टीम अभियुक्त बालक राम को गिरफ्तार कर चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत दण्डाधिकारी के समक्ष पेश किया।

जहां से उनको न्यायिक विरासत में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। इस कार्यवाही से लकडकट्टो में हड़कंप मच गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement