बहादुर बेटियां फाउंडेशन के सातवें दिन के कार्यक्रम में बच्चों को जीवन में योग का महत्व समझाया गया।

Jun 14, 2024 - 19:20
 0  40
बहादुर बेटियां फाउंडेशन के सातवें दिन के कार्यक्रम में बच्चों को जीवन में योग का महत्व समझाया गया।

अंबरीष कुमार सक्सेना\ हरदोई। आर -आर इंटर कॉलेज मे आयोजित समर कैंप के सातवें दिन समर कैंप में पतंजलि महिला योग समिति की संगठन मंत्री संजू श्रीवास्तव,सह संगठन मंत्री मीनू सैनी , जिलाप्रभारी विनीता पांडेय ,योग शिक्षिका नीलमा, ममता एवं अन्य सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सभी बालिकाओं को योग के महत्व की जानकारी दी गई, उन्होंने बालिकाओं को अपने मन, मस्तिष्क एवं शरीर को स्वस्थ रखने हेतु विभिन्न योगासनों को करके भी समझाया। उन्होंने समर कैंप की उपयोगिता और बेटियों के लिए यह स्वर्णिम अवसर की विशेषता को समझाते हुए बहादुर बेटियां फाउंडेशन  की प्रशंसा की।

बहादुर बेटियां फाउंडेशन की संस्थापक कुसुम लता रेशमा गुप्ता व सरंक्षक डॉक्टर चित्रा मिश्रा ने बच्चों से  कहा कि हम लोग आप बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मेहनत करते रहेंगे, जिससे बालिकाएं अपने आप में आत्मनिर्भर बन सके।

समय कैम्प में  ब्यूटीशियन मे शिखा बाजपेई, माधवी श्रीवास्तव कलश सज्जा व पारंपरिक चौक, मार्शल आर्ट में हर्ष, क्राफ्ट में अमिता गुप्ता, योग में गीता गुप्ता, डांस में अंकित मिश्रा  ने और मेहंदी में शबेनूर ने अपने-अपने बच्चों को अपना विषय सिखाया।

समर कैंप में मुख्य रूप से सुधीर कुमार यादव एडवोकेट,माधवी श्रीवास्तव, नीलम जिंदल, गीता गुप्ता, शैलेंद्री पाल, आभा श्रीवास्तव, आशा वाजपेई, कविता श्रीवास्तव, ममता गुप्ता जी, योगिता गुप्ता जी, नीतू गुप्ता, सुमुख्य रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।