शाहजहांपुर न्यूज़: दारोगा का पिस्टल छीनने वाला शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल।

Jun 14, 2024 - 19:28
133 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: दारोगा का पिस्टल छीनने वाला शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल।

फै़याज़ सागरी \ शाहजहांपुर में थाना रामचंद्र मिशन की पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे अशरफ को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आया लुटेरा अशरफ इतना शातिर है कि जब पुलिस टीम उसे अपने साथ ले जाकर उसके बताए गए ठिकाने पर तमंचा बरामद करने पहुंची तो शातिर अशरफ ने दारोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायर करने लगा।

बदमाश अशरफ के फायर से पुलिस टीम बाल बाल बच गई। तभी अपनी जान की परवाह किए बगैर बहादुरी का परिचय देते हुए थाना रामचंद्र मिशन के कोतवाल सी पी शुक्ला ने अपनी पिस्टल से लुटेरे अशरफ को गोली मारकर घायल कर दिया ।  

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि 12 जून को स्कूटी सवार दो लुटेरों ने सत्यपाल को लिफ्ट देने के बहाने अपनी स्कूटी पर बैठा लिया और फिर नेशनल हाईवे से होते हुए रोजा मंडी के पास सहारा ग्राउंड में ले जाकर तमंचे की नोक पर उनसे 50 हजार रुपए लूट लिए ।लूट की घटना के बाद पीड़ित सत्यपाल थाने पहुंचा।रोजा पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर एसपी ने लुटेरों को पकड़ने के लिए चार टीमें बना दीं थीं। तभी कल मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि लूट की घटना को अंजाम देने वाला एक लुटेरा नेशनल हाईवे 24 पर खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा है। 

थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर लुटेरे अशरफ को गिरफ्तार कर लिया।बदमाश अशरफ ने पुलिस को बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने में उसने तमंचा और कारतूस नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में छुपा दिया है। जब देर रात पुलिस टीम अशरफ को लेकर उसकी बताई गई जगह पर तमंचा बरामद करने पहुंची तभी अचानक शातिर बदमाश अशरफ ने दरोगा सत्येंद्र सिंह का पिस्टल छीन लिया और पुलिस टीम पर फायर करने लगा।

तभी अपनी जान की परवाह किए बिना बहादुरी का परिचय देते हुए थाना रामचंद्र मिशन के कोतवाल चंद्र प्रकाश शुक्ला ने अपनी पिस्तौल से बदमाश अशरफ को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
अशोक कुमार मीणा,एसपी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow