Hardoi News: हरदोई की प्राची यादव ने लहराया परचम, कृषि प्रसार में गोल्ड मेडल हासिल किया। 

प्राची ने अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल हासिल...

Sep 11, 2024 - 16:25
84 Views
Hardoi News: हरदोई की प्राची यादव ने लहराया परचम, कृषि प्रसार में गोल्ड मेडल हासिल किया। 

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। जिले की प्राची यादव ने प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में अपनी शानदार सफलता का परचम लहराया है।

कृषि प्रसार विभाग, कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज, प्रयागराज की छात्रा प्राची ने अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों प्राप्त हुआ।

इसे भी पढ़ें:- सेमीकंडक्टर में भारत को ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करेगा सेमीकॉन इंडिया: सीएम योगी

प्राची की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे हरदोई जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया, जिनके सहयोग और प्रेरणा से वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। प्राची की इस कामयाबी पर हरदोई के लोगों ने गर्व जताया है, और उसे जिले की बेटियों के लिए प्रेरणा बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow