कानपुर न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन।

By INA News Desk
Jun 8, 2024 - 20:25
82 Views
कानपुर न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन।
Advertisement
Advertisement

कानपुर। हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के उपलक्ष्य में हम, सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति के सदस्य, एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।

इस शुभ अवसर को मनाने के लिए दिनांक 09/06/2024 शाम 07 बजे चन्द्रिका देवी मन्दिर चौराहा, देव नगर में मन्दिर प्रांगण के बाहर मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी का आयोजन करेंगे। हमारी समिति के सभी सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और इस महत्वपूर्ण क्षण का उल्लासपूर्वक स्वागत करेंगे। हमें गर्व है कि  नरेन्द्र मोदी  जैसे नेतृत्वकर्ता हमारे देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement