कानपुर न्यूज़: जी एस टॉवर चौराहा कोपर गंज बांसमंडी अब कैमरो की नज़र में रहेगा।

By INA News Desk
Jun 8, 2024 - 20:30
57 Views
कानपुर न्यूज़: जी एस टॉवर चौराहा कोपर गंज बांसमंडी अब कैमरो की नज़र में रहेगा।
Advertisement
Advertisement

कानपुर। आज सरदार गुरुजिंदर सिंह के सौजन्य से जी एस टावर चौराहे पर 4 हाई रेजूलेशन कैमरे लगाए गए।जिसका उद्धघाटन कानपुर कमीशनरेट के पुलिस उपायुक्त  आर एस गौतम द्वारा किया गया।सरदार गुरुजिंदर सिँह ने कहा कि पुलिस कमिशनर कानपुर के सार्थक प्रयास से प्रेरणा ले इस चौराहे पर चार कैमरे लगवाने का निर्णय लिया।

31मई को 9 माह के अबोध बालक के गायब होने की घटना भी पुलिस के प्रयास व कैमरो की मदद से खुली व बालक को उसकी माँ के सुपुर्द किया गया। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वह सभी अपने प्रतिष्ठान व आवास के बाहर कैमरे लगवाए। पुलिस उपायुक्त आर एस गौतम ने व्यापारियों को कैमरे के लिए धन्यवाद देते हुए सभी को साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी व मोबाइल से होने वाली ठगी के बारे में सजग किया।डी सी पी सेन्ट्रल,ए सी पी अनवर गंज, इंस्पेक्टर रायपुरवा, इंस्पेक्टर अनवर गंज का व्यापारियों ने माला पहना कर स्वागत किया।

ज्ञानेश मिश्र  ने व्यपारियों को कैमरे के लाभ बताते हुए कैमरे लगवाने हेतु प्रेरित किया। जी एस टावर रेडीमेड गारमेंट वैलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नितिन टेकवानी, महामंत्री खेम चंद दूसेजा, भूपेंद्र सिँह राजा, मनीष वसंदानी, हरीश राम चंदानी, नन्द लाल खत्री, दिलीप दूसेजा, पुरषोत्तम राजपाल, सरबजीत सिंह, मनोज दुसजा, प्रदीप लखमानी, संदीप सिँह, कुंदन शर्मा, प्रेम कुमार बाजपेई, रवि चंद, नरेश कुकरेजा, हुकूमत राय, लीलाराम सोमजानी सहित बहुत से व्यापारीगण उपस्थित रहे !

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement