राहुल गांधी ने सदन में उठाया NEET विवाद का मुद्दा तो भड़क गए ओम बिरला, जानिए कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने क्या कहा। 

Jun 28, 2024 - 15:48
 0  101
राहुल गांधी ने सदन में उठाया NEET विवाद का मुद्दा तो भड़क गए ओम बिरला, जानिए कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने क्या कहा। 

कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के बीच शुक्रवार को संसद में टकराव देखने को मिला । इसके बाद से देश में इस मुद्दा को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं। यही वजह है कि कांग्रेस ने सभी विधायी कार्य स्थगित करने के बाद NEET विवाद पर चर्चा कराने पर जोर दिया। विपक्ष द्वारा अपनी मांग को लेकर किए गए हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।

राहुल गांधी को ओम बिरला ने टोका तो भड़क गए दीपेंद्र हुड्डा 

लोकसभा में जब राहुल गांधी NEET विवाद पर चर्चा कराने पर जोर दिया तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी तो बीच में ही टोक दिया । इसको लेकर विपक्षी दल हंगामा करने लगे। इसी को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी का माइक बंद होने के बाद हंगामा शुरू हुआ। हालांकि बाद में ओम बिरला ने दीपेंद्र हुड्डा को भी फटकार लगाया ।

दीपेंद्र हुड्डा ने NEET विवाद पर कही बड़ी बात

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा देश में लगातार हो रहे पेपर लीक के कारण युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। हरियाणा में सबसे ज्यादा पेपर लीक के मामले देखने को मिले हैं। नीट परीक्षा में पेपर लीक हुआ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। हमने इस पर चर्चा का मुद्दा उठाया था और जब सदन में यह मुद्दा उठाया गया तो माइक बंद कर दिया गया।

अगर विपक्ष के नेता का माइक बंद कर दिया जाता है तो अन्य विपक्षी सांसदों में गुस्सा पैदा होगा और सदन में भी यही हुआ हम मांग करते हैं कि इस मुद्दे पर चर्चा हो। दीपेन्द्र हुड्डा लगातार हरियाणा चुनाव को देखते हुए भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। अब देखना होगा कि आने वाले महीनों में जब हरियाणा विधानसभा चुनाव जब होता है तो इसका कितना प्रभाव पड़ता है ।शुक्रवार की सुबह कांग्रेस ने दोनों सदनों में स्थगन प्रस्ताव पेश किया, जिसमें अन्य कार्य स्थगित करने की मांग की गई। वे एनईईटी मुद्दों पर तत्काल चर्चा चाहते थे। हालांकि, स्पीकर ओम बिरला ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि सदन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद में अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी, जिससे हंगामा शुरू हो गया।

जानिए कौन है ओम बिड़ला

ओम बिड़ला, जिनका निर्वाचन 18वीं लोकसभा सत्र में विवाद का पहला मुद्दा बन गया था, ने बाद में सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि सदन चले।

उन्होंने कहा, सरकार की ओर से हमने स्पष्ट कर दिया है कि जो भी मुद्दा उठाया जाएगा, उस पर हम विस्तृत जानकारी देंगे। हम सदस्यों को एक बार फिर आश्वस्त करते हैं कि सरकार चर्चा के लिए हमेशा तैयार है। लेकिन सदन की कार्यवाही को रोककर कांग्रेस पार्टी ने जो प्रवृत्ति अपनाई है - सदन को चलने नहीं देना  वह ठीक नहीं है । मैं इसकी निंदा करता हूं। मैं अपील करता हूं कि ऐसा दोबारा न हो।

राहुल गांधी ने संसद में उठाया था NEET का मामला

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इससे पहले संसद में NEET पर चर्चा की मांग की थी और कहा था कि चर्चा सम्मानपूर्वक होनी चाहिए। राहुल गांधी ने संसद में प्रवेश करने से पहले एएनआई से कहा, कल विपक्षी दलों के सभी नेताओं की बैठक हुई और यह सर्वसम्मति थी कि आज हम NEET के मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं। यहां सदन में NEET पर चर्चा होनी चाहिए।

मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करता हूं कि यह युवाओं का मुद्दा है और इस पर ठीक से चर्चा होनी चाहिए और यह एक सम्मानजनक चर्चा होनी चाहिए। हम इसे सम्मानपूर्वक करेंगे। आपको भी चर्चा में शामिल होना चाहिए, आपको भी भाग लेना चाहिए क्योंकि यह युवाओं का मामला है। संसद से यह संदेश जाना चाहिए कि भारत सरकार और विपक्ष मिलकर छात्रों के बारे में बात कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।