हरदोई न्यूज़: समाधान दिवस में सबसे अधिक राजस्व विभाग की मिली शिकायतें,  उप जिला अधिकारी  ने एक सप्ताह में शिकायतों का समाधान करने के दिए निर्देश।

By INA News Desk
Aug 10, 2024 - 19:20
133 Views
हरदोई न्यूज़: समाधान दिवस में सबसे अधिक राजस्व विभाग की मिली शिकायतें,  उप जिला अधिकारी  ने एक सप्ताह में शिकायतों का समाधान करने के दिए निर्देश।

बघौली/ हरदोई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं उप जिलाधिकारी सदर ने समाधान दिवस पर बघौली थाना में पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुना प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित कर रिपोर्ट लगाने के निर्देश संबंधित सक्षम अधिकारियों को दिए।

बताते चलें कि समाधान दिवस में थाना परिसर में पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार तथा उप जिला अधिकारी सदर सुशील मिश्रा के समक्ष कुल 21 शिकायतें सामने आई जिनको गंभीरता पूर्वक दोनों अधिकारियों ने सुना जिसमें सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही मौके पर मौजूद थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा तथा चौकी प्रभारी अवधेश कुमार सिंह को निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: चार दुकानों पर नहीं पहुंचा गेहूं, कोटेदार काट रहे अधिकारियों के चक्कर।

उप जिला अधिकारी ने कहा कि पुलिस व राजस्व विभाग की टीमों के द्वारा मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण किया जाना चाहिए और लेखपालों के द्वारा समस्या ग्रस्त भूमि का ठीक से पैमाइश की जानी चाहिए जिससे इन समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो और समस्याएं समाप्त हो सके एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कर रिपोर्ट लगाने को आदेशित किया और कहा अगर किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई करके उनकी रिपोर्ट दे दी जाएगी।

रिपोर्ट- सुनील कुमार सिंह कुशवाहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow