हरदोई न्यूज़: चार दुकानों पर नहीं पहुंचा गेहूं,  कोटेदार काट रहे अधिकारियों के चक्कर। 

By INA News Desk
Aug 10, 2024 - 19:16
240 Views
हरदोई न्यूज़: चार दुकानों पर नहीं पहुंचा गेहूं,  कोटेदार काट रहे अधिकारियों के चक्कर। 
मुन्ना सिंह, कोटेदार

  • 28 कुंतल गेहूं पिपोना की दुकान का गमन, मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद ठेकेदार नहीं दे रहा राशन। 

बघौली / हरदोई। विकासखंड अहिरोरी के ग्राम पिपोना, ग्राम अटरा, ग्राम पुनिया में स्थित सरकारी सस्ते गले की दुकानों पर राशन आज तक ठेकेदार के द्वारा नहीं पहुंचाया गया जबकि इन तीनों दुकानों का का ट्रक में भरा गेहूं फर्जी टी डी बनाकर गायब कर दिया गया जिसकी शिकायत कोटेदारों के द्वारा उच्च अधिकारियों को की गई परंतु ठेकेदार आज तक इन दुकानों का गायब किया गया राशन नहीं दे रहा है।

सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पिपोना के दुकानदार मुन्ना सिंह के द्वारा जिला अधिकारी को जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत संख्या 400 15 52 4065 527 के माध्यम से शिकायत की है शिकायती पत्र में कहा गया है कि दिनांक 30/7/ 2024 को गोदाम से ट्रक पर राशन लाद कर ग्राम पिपोना, ग्राम अटरा ,ग्राम पुनिया का ट्रक भरा गेहूं की फर्जी टीपी बनाकर के गेहूं को गायब कर दिया गया प्रार्थी को जानकारी होने पर दिनांक 7/ 8/2024 को पूर्ति निरीक्षक व जिला पूर्ति अधिकारी को उक्त कोटेदारों ने उक्त घटनाक्रम के संबंध में अवगत कराया जिला पूर्ति अधिकारी के द्वारा ठेकेदार को बुलाकर राशन देने को कहा गया लेकिन आज तक राशन ठेकेदार के द्वारा हम कोटेदारों को नहीं दिया गया इसके बाद पुनः खाद्य रसद विभाग के अधिकारी को फोन पर भी उक्त घटना की जानकारी दी  जिसमें प्रार्थी की जनधन हानि हो रही है और राशन कार्ड धारक राशन न होने की दशा में अन्य राशन की दुकानों पर राशन लेना शुरू कर दिया है जिससे प्रार्थी को सरकारी राशन के कमीशन की हानि हो रही है। 

इसे भी पढ़ें:- हरदोई एड. कनिष्क मेहरोत्रा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में दूसरा शूटर गिरफ्तार, हत्याकांड के बाद से था फरार।

बताया जा रहा है कि ठेकेदार के द्वारा दिनांक 307 2024 को ट्रैक पर चार-चार दुकानों का गेहूं लोड करवाया गया जो की उन दुकानों तक नहीं पहुंचाया गया जिसकी जानकारी होने पर दुकानदार जिला पूर्ति अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक को मामले से अवगत कराया जिला पूर्ति अधिकारी के द्वारा ठेकेदार को बुलाकर मौके पर राशन पहुंचने के लिए कहा गया जिसमें ठेकेदार के द्वारा कल सुबह पहुंच जाने का आश्वासन दिया गया इसके बाद पुनिया में स्थित दुकान का गेहूं कल रात में पहुंचा दिया गया जबकि 28 कुंतल गेहूं पिपोना की दुकान का तथा अटरा की दुकान का गेहूं अभी तक नहीं पहुंचाया गया । सप्लाई इंस्पेक्टर अशोक द्विवेदी से मामले की जानकारी करने के लिए उनके मोबाइल 9927 084 131 पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।


रिपोर्ट- सुनील कुमार सिंह कुशवाहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement