Hardoi : बेहटा गोकुल में दहेज उत्पीड़न व विवाहिता की मौत के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शिकायतकर्ता विजेंद्र पुत्र मोहन निवासी ग्राम बरखेड़ी, थाना पसगवां, जनपद खीरी ने थाना बेहटा गोकुल में तहरीर दी थी। उनके अनुसार, आरोपी नरेश पुत्र रामदास औ
हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में दहेज के लिए उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 341/25 धारा 85/80(2)/115(2) बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट के तहत की गई।
शिकायतकर्ता विजेंद्र पुत्र मोहन निवासी ग्राम बरखेड़ी, थाना पसगवां, जनपद खीरी ने थाना बेहटा गोकुल में तहरीर दी थी। उनके अनुसार, आरोपी नरेश पुत्र रामदास और श्याम कुमार पुत्र नरेश निवासी ग्राम हुल्लपुर, थाना बेहटा गोकुल ने दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री के साथ मारपीट की। इस घटना में उनकी पुत्री की मौत हो गई। इसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।
पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों नरेश और श्याम कुमार को गिरफ्तार किया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक उत्तम सिंह, हेड कांस्टेबल विजय शंकर और कांस्टेबल सुधीर कुमार शामिल थे।
Also Click : Hardoi : हरदोई में एसपी अशोक कुमार मीणा ने थाना अतरौली और बेनीगंज का अचानक निरीक्षण किया
What's Your Reaction?











